खकनार: प्रस्फुटन समिति शेखापुर रैयत में पुस्तकालय ओर जन सूचना केंद्र का हुआ शुभारंभ
मध्यप्रदेश के शासकीय योजनाओ की किताबे भी होगी

खकनार: प्रस्फुटन समिति शेखापुर रैयत में पुस्तकालय ओर जन सूचना केंद्र का हुआ शुभारंभ।
मध्यप्रदेश के शासकीय योजनाओ की किताबे भी होगी
✍️ खकनार सवाददाता
बुरहानपुर जिले के खकनार विकासखण्ड के ग्राम शेखापुर रैयत में जिला समन्वयक डॉ सुप्रिती यादव के मार्गदर्शन में आदर्श ग्राम शेखापुर में आज से शुभारंभ हुआ। जिसमे पुस्तकालय में धार्मिक किताबें जैसे गीता, रामायण,रामचरित्र मानस इत्यादि। मध्यप्रदेश के शासकीय योजनाओ की किताबें, कुछ, जनरल नॉलेज की बुक ओर समस्त ग्रामीणों को शासकीय योजना का लाभ दिलाने के लिए एक सहयोगी हमेशा पुस्तकालय पर उपस्थित रहेंगे। ब्लॉक समन्वयक अमजद खान ने कहा जन सूचना केंद्र खोलने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को कोई भी शासकीय योजना का लाभ लेने के लिए यहां से वहां न घूमना पड़े जिससे गरीब का समय ओर धन दोनों बचत होंगी। संस्था ने एक ब्लड डोनेशन ग्रुप भी बनाया है। जिसके एडमिन परामर्शदाता पवन महाजन को नियुक्त किया गया है। इस ग्रुप का उद्देश्य किसी बीमार या पीड़ित को समय पर खून उपलब्ध करवाना है। संस्थाओ द्वारा कृषि कार्य को देखते हुए फसल कृषि संबंधित बीमारियों के निवारण के लिए परामर्शदाता मंगेश सोनी को नियुक्त किया गया है जो सिर्फ कृषि से संबंधित सेवा ग्राम में प्रदान करेंगे। संस्था का मुख्य उद्देश्य शिक्षा का लाभ सभी को मिले इसी लिए गरीब बच्चों की कोचिंग क्लास का संचालन परामर्शदाता शीतल बोरले द्वारा किया जाना है निःशुल्क। उसी प्रकार संस्था द्वारा हर महीने ग्राम में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। पुस्तकालय उद्घाटन में विवेक सोनी, मंगेश सोनी, पवन महाजन, मयूर अटर्डे, स्वामीआई संस्था ओर सकल मुठोबा भगत सामाजिक संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
